-->

मध्यप्रदेश की नदियाँ Gk नए प्रश्न || Rivers of Mp || MP के प्रमुख बाँध की जानकारी

 अगर आप मध्यप्रदेश में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं. तो आपको मध्य प्रदेश की नदियों की जानकारी होना आवश्यक है. इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मध्य प्रदेश की नदियां के वे सभी प्रश्न बताएंगे जो कि मध्य प्रदेश के सभी Competition Exam के लिए उपयोगी है. 


इस आर्टिकल में :- आपको मध्य प्रदेश की नदियों से संबंधित नए जीके प्रश्न, मध्य प्रदेश के प्रमुख बांध, मध्य प्रदेश में कुल कितनी नदियां बहती हैं, मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी नदी का नाम, मध्यप्रदेश के प्रमुख बांध, मध्य प्रदेश में नदियों की संख्या कितनी है, मध्य प्रदेश में कुल कितनी नदियां हैं, मध्य प्रदेश के बांध और नदी परियोजनाएं. 

यह सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी जाएगी इस आर्टिकल में आपको मध्य प्रदेश की संपूर्ण नदियों की जानकारी दी जाएगी.

मध्यप्रदेश की नदियाँ Gk नए प्रश्न

मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम स्थान

नर्मदा नदी की जानकारी

  • नर्मदा नदी मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी नदी होने के साथ देश की पांचवी सबसे बड़ी नदी भी हैं.
  • नर्मदा नदी का उद्गम अमरकंटक से हुआ हैं जो की मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में हैं.
  • नर्मदा नदी मध्यप्रदेश की जीवनरेखा कहलाती हैं इसकी लम्बाई 1312 किलोमीटर हैं.
  • नर्मदा नदी एश्चुरी का निर्माण करती हैं यह डेल्टा नहीं बनती.
  • नर्मदा नदी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, और गुजरात राज्य में बहती हैं.
  • नर्मदा नदी अरब सागर में खम्भात की खाड़ी में गिरती हैं.
  • नर्मदा की 41 सहायक नदिया हैं.

चम्बल नदी  की जानकारी

  • चम्बल नदी मध्यपदेश की दूसरी सबसे बड़ी नदी हैं जिसकी लम्बाई 965 किलोमीटर हैं.
  • चम्बल नदी का उद्गम इंदौर के महू के पास जनापाव पहाड़ी से हुआ हैं. 
  • चम्बल नदी मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में बहती हैं. 

ताप्ति नदी  की जानकारी

  • ताप्ति नदी का उद्गम बैतूल जिले के मुलताई तहसील से हुआ हैं.
  • ताप्ति नदी की लम्बाई 724 किलोमीटर हैं.
  • ताप्ति नदी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में बहती हैं. 

सोन नदी की जानकारी

  • सोन नदी का उद्गम अनुपपुर जिले के अमरकंटक से हुआ हैं.
  • सोन नदी की लम्बाई 780 किलोमीटर हैं. 
  • सोन नदी मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार राज्यों में बहती हैं. 

बेतवा नदी की जानकारी 

  • बेतवा नदी रायसेन जिले के कुमारगाँव की महादेव पर्वत से निकलती हैं.
  • बेतवा नदी की लम्बाई 480 किलोमीटर हैं.
  • बेतवा नदी पर बने राजघाट और माताटीला बाँध, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की संयुक्त सिचाई परियोजना हैं.

क्षिप्रा नदी की जानकारी

  • क्षिप्रा नदी का उद्गम इंदौर के काकरी बर्डी नमक पहाड़ी से हुआ हैं.
  • क्षिप्रा नदी की लम्बाई 195 किलोमीटर हैं.
  • क्षिप्रा नदी के किनारे उज्जैन का प्रसिद्द महाकालेश्वर मंदिर हैं.

कालीसिंध नदी  की जानकारी

  • कालीसिंध नदी का उद्गम देवास जिले के विंध्याचल पर्वत से हुआ हैं.
  • कालीसिंध नदी की लबाई 150 किलोमीटर हैं.
  • कालीसिंध नदी मध्यप्रदेश में बहती हुई राजस्थान में जाकर चम्बल नदी से मिल जाती हैं.

मध्यप्रदेश के प्रमुख बांध

  • इन्द्रिरा सागर बांध - नर्मदा नदी (खंडवा)
  • ओंकारेश्वर बांध - नर्मदा नदी (खंडवा)
  • बरगी बांध - नर्मदा नदी (जबलपुर)
  • गाँधी सागर बांध - चम्बल नदी (मंदसौर)
  • मंडीखेडा या मोहिनी सागर बांध - सिंध नदी (शिवपुरी)
  • परीछा बांध - बेतवा नदी (झाँसी)
  • तिघरा बांध- सांक नदी (ग्वालियर)
  • तवा बांध - तवा नदी (होशंगाबाद)
  • राजघाट बांध - बेतवा नदी (अशोकनगर)
  • भीमगढ़ बांध - बैनगंगा नदी (सिवनी)
  • बाणसागर बांध - सोन नदी (शहडोल)
  • माही परियोजना - माही नदी (झाबुआ)
  • मान परियोजना - माही नदी (धार)
  • कोलार परियोजना - कोलार नदी (सीहोर)
  • ग्रेटर गंगऊ परियोजना - केन नदी (छत्तरपुर/पन्ना)

मध्यप्रदेश में कुल कितनी नदियां बहती हैं?

मध्यप्रदेश में लगभग 21 प्रमुख नदियाँ हैं.

मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी नदी का नाम?

मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी नदी नर्मदा नदी हैं इसकी कुल लम्बाई 1312 किलोमीटर हैं. नर्मदा नदी की मध्यप्रदेश में कुल लम्बाई 1077 किलोमीटर हैं.

मध्य प्रदेश में नदियों की संख्या कितनी है?

मध्यप्रदेश में लगभग 21 प्रमुख नदियाँ हैं. सबसे बड़ी नदी नर्मदा हैं जिसकी सहायक नदियों की संख्या 41 हैं.

मध्य प्रदेश के नदी परियोजनाएं

  • नर्मदा घाटी परियोजना - मध्यप्रदेश के 15 जिले लाभान्वित हैं. 
  • सरदार सरोवर परियोजना - गुजरात / राजस्थान / मध्यप्रदेश / महाराष्ट्र 
  • इन्दिरा गांधी परियोजना - खंडवा (1984 में इंदिरा गांधी द्वारा शुरुआत)
  • चम्बल नदी परियोजना - मध्यप्रदेश / राजस्थान (1954 में शुरुआत)
  • गांधी सागर बांध परियोजना - नीमच में 
  • राणा प्रताप सागर परियोजना - राजस्थान में 
  • जवाहर सागर परियोजना - कोटा राजस्थान 
  • माताटीला बाँध परियोजना - बेतवा नदी (रानी लक्ष्मीबाई परियोजना)
  • बरगी परियोजना - जबलपुर (रानी अवंती बाई सागर परियोजना)
  • हलाली परियोजना - हलाली नदी (सम्राट अशोक सागर परियोजना)
  • सीता रेवा परियोजना - रेवा नदी (छिंदवाड़ा जिला लाभान्वित)
  • जोबट परियोजना - हथनी नदी (धार जिला लाभान्वित) नर्मदा की सहायक नदी 
  • अपर वेदा परियोजना - बेतवा नदी (खरगोन जिला लाभान्वित)
  • पेंच परियोजना - (मध्यप्रदेश / महाराष्ट्र)
  • बावनथडी परियोजना - बावनथडी नदी (मध्यप्रदेश / महाराष्ट्र)
  • काली सरार परियोजना - पूरक नदी (मध्यप्रदेश / महाराष्ट्र)
  • केन बहुद्देशीय परियोजना - केन नदी (मध्यप्रदेश / उत्तरप्रदेश)
  • उर्मिल परियोजना - मध्यप्रदेश / उत्तरप्रदेश 
  • लोअर गोई परियोजना - बडवानी जिला 
  • हलोन परियोजना - मंडला जिला लाभान्वित
  • थावर परियोजना - मंडला जिला लाभान्वित
  • सुक्ता परियोजना - खंडवा जिला लाभान्वित
  • सिंध परियोजना - सिन्धु नदी पर 
  • नरगवा परियोजना - केन नदी पर 
  • भांडेर नहर परियोजना - बेतवा नदी 
  • सिंहपुर बैराज परियोजना - उर्मिल नदी 
  • देजला देवड़ा परियोजना - खरगोन जिला लाभान्वित

Amit Sharma
Amit Sharma, I am a Professional Blogger since 2011. Through this website, I give information about government jobs, admit card, university results and other updates.

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter