-->

Mp Jeevan Shakti Yojna | मध्यप्रदेश जीवन शक्ति योजना महिलाओ के लिए पूरी जानकारी

जीवन शक्ति योजना - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने  देश मे कोरोना की गंभीरता और महिलाओं  के रोजगार को ध्यान मे रखते हुए 25 अप्रैल 2020 को जीवन शक्ति योजना का  शुभारंभ किया इस योजना के आने से  शहर की महिलाएं जो काम न  होने के करण घर पर खाली बैठी थी  वो  भी अब अपना काम कर सकती है साथ ही कोरोना  के खिलाफ चल  रहे इस युद्ध  मे अपना योगदान दे सकती है इसके लिए उन्हे सरकार  द्वारा मास्क बनने का काम  दिया जाएगा जीवन शक्ति योजना के तहत प्रदेश मे सूती कपड़ों के मास्क बनाने का शुरू करवाया गया है, जिससे  दूसरे राज्यो से प्रदेश की निर्भरता कम होगी  और मास्क अच्छी क्विलिटी का होगाइस योजना का  दूसरा नाम  मास्क योजना भी है

योजना का उदेश्य-   महिलाओं द्वारा निर्मित मास्‍क मध्‍य प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित दर पर जिले स्तर  पर खरीदा जाएगा। खरीदी  सामग्री को बेचने  हेतु जिले स्‍तर पर आवश्‍यक कार्यवाही की जाएगी। महिला को प्रतिमास्क 11 रूपये दिए जायेंगे  शहर की जो महिलाएं घर मे खाली  बैठी है उनको पैसे  कामाने  के साथ साथ  कोरोना के खिलाफ योगदान देना

शर्ते व नियम के अनुसार आवेदन कौन कर सकता है 
1 महिलाओ का शहरी  होना अनिवार्य है
2  आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का होना
3  एक माह मे मास्क बनाने की क्षमता का विवरण  देना आनिवार्य
4 मास्क बनाने मे सिर्फ सूती कपड़े का इस्तेमाल करना आवयश्क
5  महिला के पास मशीन होना चाहिए |
6 कपड़े सीना  आना चाहिए ताकि महिला बेहतर मास्क बना सके
7  इस योजना में केवल शहरी महिला ही भाग ले सकती है

आवश्यक प्रपत्र व  दस्तावेज़
1 आवेदक का आधार कार्ड
2 स्थायी निवास पत्र
3 मोबाइल नंबर 
4 जिस बैंक मे आवेदक का खाता है उसकी पूरी जानकारी


आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया - शहरी क्षेत्र से जुड़ी  महिलाएं  इस  योजना  का लाभ लेने और  देश मे अपना 
योगदान देने के लिए आवेदन कर सकती है आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की आधिकारिक साइट पर जाना होगा जिसका लिंक नीचे दिया गया है
 http://maskupmp.mp.gov.in/index

लिंक पर क्लिक करते  ही एक साइट  खुल जायगा जिसमे से आपको  महिला उधमी पंजीयन विकल्प का चुनाव करना होगा जैसा चित्र मे दिखाया गया है

विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म का प्रारूप दिखाई देगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा नंबर डालते ही आपके मोबाइल मे ओपीटी दिया जायगा ओपीटी दर्ज करे और पंजीयन प्रारंभ  करे

नीचे दिये गए चित्र के अनुसार आपको जिस प्रकार पंजीकरण करना है उस  विकल्प को चुने उसके बाद अपने विवरण की जानकारी दे जो की पूर्णत: सत्य होनी चाहिए
mp jeevan shakti yojna



मांगी गई सारी जानकारी भरने के बाद सेव  करे, इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर पोर्टल पर लॉगिन करने का यूजर आईडी पासवर्ड मैसेज के माध्यम से  आपको प्रदान  किया जायगा  इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

महिलाएं कैसे  कमाएगी पैसा- सरकार द्वारा जो काम दिया गया  है उसके पूरे  होने  पर सरकार महिलाओ
 से 11 /-प्रति मास्क खरीदेगी

पैसे कब और कैसे आएंगे- महिलाओ के मास्क जमा कराते ही उनको  भुगतान उसी दिन अथवा अगले दिन उनके खाते में प्राप्त कराया जायगा

ऑनलाइन पंजीकरण मे समस्या हेतु समाधान - यदि आपके पास यूजर आईडी पासवर्ड नही आता है तो ऐसी  दशा मे आप हेल्प लाइन नंबर 0755 – 2700800 पर  सुबह 9 से शाम 6 बजे तक कॉल कर समाधान पा सकते है.

योजना से होने वाले  लाभ - 
विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण देश की आर्थिक स्थित मे  सुधारना लाना
मास्क पहनने से लोगों का जीवन बचेगा और मास्क कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकेगा
देश की पूंजी देशहित मे लगाना
महिलाओ की घर बैठे कमाई
रोजगार के अवसर प्रदान करना
स्वदेशी सामग्री का उपयोग करन
लॉकडाउन में महिलाओ को रोजगार मिलेगा |
महिला आत्मनिर्भर बनेगी 
शहरी महिला को घर बैठे रोजगार मिलेगा |

मुख्य मंत्री शिवराज सिंह ने कहा- मास्क बनाएंगे, जीवन बचाएंगे 





Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter